राजस्थान चतुर्थ श्रेणी(4th Grade) परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, जिलावार संख्या व पूरी जानकारी

 

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी(4th Grade) परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, जिलावार संख्या व पूरी जानकारी

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 – एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, जिलावार संख्या, सिलेबस व अन्य विवरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 (कुल 53,749 पद) हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 24.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

👉 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

🎫 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  2. भर्ती के सामने “Get Admit Card” विकल्प चुनें।
  3. Exam Type – Pre Exam चुनें।
  4. Application Number, जन्म तिथि (DOB) और Captcha भरें।
  5. “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें और प्रिंट निकाल लें।

📅 परीक्षा तिथि व शिफ्ट

तिथि शिफ्ट समय
19 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) I (Morning)
II (Evening)
सुबह 10:00 – 12:00 बजे
अपराह्न 03:00 – 05:00 बजे
20 सितम्बर 2025 (शनिवार) III (Morning)
IV (Evening)
सुबह 10:00 – 12:00 बजे
अपराह्न 03:00 – 05:00 बजे
21 सितम्बर 2025 (रविवार) V (Morning)
VI (Evening)
सुबह 10:00 – 12:00 बजे
अपराह्न 03:00 – 05:00 बजे

🚌 रोडवेज व्यवस्था

  • लगभग 3200 रोडवेज बसें परीक्षा के दौरान चलेंगी।
  • अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।
  • बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और चालकों-परिचालकों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी होगी।

👥 जिलावार अभ्यर्थी संख्या

  • जयपुर – 4,50,000
  • जोधपुर – 2,10,000
  • उदयपुर – 2,10,000
  • सीकर – 1,74,000
  • कोटा – 1,51,000
  • बीकानेर – 1,08,000
  • अजमेर – 1,08,000
  • श्रीगंगानगर – 69,000
  • हनुमानगढ़ – 63,000
  • चित्तौड़गढ़ – 54,000
  • पाली – 51,000

📝 सिलेबस

  • सामान्य ज्ञान – राजस्थान इतिहास, संस्कृति, भूगोल
  • सामान्य विज्ञान – भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान
  • गणित – प्रतिशत, औसत, सरल गणना
  • करेंट अफेयर्स – राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय घटनाएँ
  • भाषा (हिंदी व अंग्रेज़ी) – व्याकरण एवं मूलभूत प्रश्न

💰 वेतनमान व ग्रेड पे

वेतनमान: Pay Matrix Level-2 | ग्रेड पे: ₹1750 | प्रारंभिक वेतन: ₹17900 – ₹56800 प्रतिमाह

📌 परीक्षा केंद्र निर्देश

  • एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुँचना जरूरी है।
  • मोबाइल/कैलकुलेटर/इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

☎️ हेल्पलाइन

फोन: 0141-2722520, 2722521 | ईमेल: secy-rsmssb@rajasthan.gov.in

📰 समाचार क्लिपिंग


📑 आधिकारिक नोटिस (RSMSSB)



💁🏻RSSB चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (विभिन्न विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालय, राजस्थान) सीधी भर्ती-2024 (कुल 53749 पद) के लिए 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित हुई प्रतियोगी परीक्षा के मास्टर प्रश्न-पत्र Shift/Set Wise नीचे दिए गए लिंक से डाॅऊनलोड करें ☑️



Note : ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर संबंधित भर्ती के लिंक्स (⤓) पर क्लिक कर डाॅउनलोड करें Shift/Set Wise मास्टर प्रश्न-पत्र।

Join Telegram👇

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️


❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 कब होगी?
👉 यह परीक्षा 19 से 21 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन 3 शिफ्ट में होगी।

Q2. इस भर्ती में कितने पद हैं?
👉 कुल 53,749 पद।

Q3. एडमिट कार्ड कहाँ से डाउनलोड करें?
👉 आधिकारिक वेबसाइट से।

Q4. क्या रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी?
👉 हाँ, सभी अभ्यर्थियों को मिलेगी।

Q5. परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना आवश्यक है?
👉 एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती_परीक्षा !! 👍👍💐👌👌 लगभग 54 हजार पदों के लिए होने जा रही इस परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने वालों में दो प्रकार के अभ्यर्थी है ....
एक वे जिन्होंने इस परीक्षा में सलेक्शन का टारगेट लेकर कम्पलिट सेलेब्स किया है और दूसरे वे जिन्होंने ऐसे ही औपचारिक रूप से फाॅर्म भर दिया।
 एक बेरोजगार के लिए सबसे पहले सरकारी नौकरी कोई छोटी-बङी नहीं होती है और सलेक्ट होने के बाद नौकरी करें या नहीं,यह भी आपके हाथ में है लेकिन इस भर्ती में सलेक्ट होना,आपके लिए दूसरी परीक्षाओं के लिए टाॅनिक का काम करेगा,क्योंकि इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसलिए जिन्होंने भी फाॅर्म भरा है,वो परीक्षा जरूर दें।

 #परीक्षा_से_सम्बन्धित_महत्वपूर्ण_निर्देश:- 
1 कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों को एक बार ध्यान से पढ़ें 
 2 ड्रैस कोड का ध्यान रखें 
 3 प्रवेश पत्र,आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र,नवीनतम स्वयं की पासपोर्ट साइज फोटो व‌ नीला रंगे की स्याही वाला पारदर्शी पेन आदि परीक्षा कक्ष में साथ लेकर जाना है।
 4 परीक्षा केन्द्र पर दो घण्टे पहले पंहुचना है,इसलिए समय का विशेष ध्यान रखे।
 5 राजस्थान रोडवेज में सफर कर रहे हैं तो प्रवेश पत्र की एक्स्ट्रा काॅपी साथ रखें 
 6 परीक्षा कक्ष में सबसे पहले अपने प्रश्न पत्र व OMR की क्रम संख्या एक समान है कि जांच कर लें
 7 सबसे पहले OMR में रोल नम्बर वगैरह सावधानी से भरे, इसमें बिल्कुल भी जल्दीबाजी न करें...यदि कोई जानकारी भरते समय कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आपके परीक्षा कक्ष में जो वीक्षक है,उन्हें पूछ लेना।
 8 पेपर का स्तर यदि कठिन है तो बिल्कुल भी न घबराएं और आत्मविश्वास रखें क्योंकि पेपर कठिन है तो वो सबके लिए होता है
  9 नेगेटिव मार्किंग 1/3 है 
 10 पेपर करते समय टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ... इसलिए सबसे पहले जीके व हिन्दी का पार्ट कीजिए और इसके बाद अंग्रेजी व सबसे लास्ट में गणित ... गणित में किसी एक प्रश्न को लेकर ज्यादा समय नहीं दे और नहीं आ रहा है तो अगले प्रश्न पर जाए।
 11 प्रश्न कितने अटेम्प्ट करने है ...यह सब पेपर के स्तर को देखकर परीक्षा कक्ष में ही तय होता है ... पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता।
 12 थोङा रिस्क उठाकर प्रश्न करने भी जरूरी है और ऐसा जहां दो विकल्प में उलझे रहे हैं,वहीं से रिस्क उठाएं ...जिस प्रश्न पर बिल्कुल भी आइडिया नहीं है,उसे छोङना चाहिए। 
13. OMR सीट में गोले सावधानी से भरे... आधा-अधूरा गोला न भरें
 14. जो प्रश्न आप छोङ रहे हैं,उन्हें OMR में E यानि पांचवां गोला जरूर भरे
 15. परीक्षा केन्द्र यदि घर से ज्यादा दूरी पर है तो परीक्षा के पहले दिन शाम को उस शहर में पंहुचे 
16. परीक्षा तिथि की पहली रात को पर्याप्त नींद लें और परीक्षा वाले दिन कुछ भी न पढ़ें।

 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को अग्रिम शुभकामनाएंl 

Popular posts from this blog

शालादर्पण इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉड्यूल भौतिक सत्यापन प्रक्रिया 2025 – सम्पूर्ण गाइड

MS Excel के ज़रूरी फॉर्मूले — आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप समझाएं (उदाहरण सहित)

विद्यार्थी कोष एवं विकास कोष से व्यय – शिक्षा विभाग के आदेशों सहित सम्पूर्ण गाइड